रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 11 फरवरी 2025 को सेफर इन्टरनेट डे (सुरक्षित इंटरनेट दिवस) मनाया गया, ताकि आम जनमानस, खासकर बच्चों, महिलायों और युवाओं के बीच इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग हेतु जागरुकता बढ़ाई जा सके।
आपको बता दें कि, इस पहल का उद्देश्य नागरिकों के बीच जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देते हुए विभिन्न इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित ऑनलाइन प्रथाओं, साइबर स्वच्छता, प्रमुख साइबर खतरों और प्रभावी रणनीतियों के बारे में शिक्षित करना है। जिसके क्रम में जिला सूचना विज्ञान केंद्र रायबरेली में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रायबरेली बृजेश तिवारी की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा आजकल हो रहे साइबर अपराध जैसे डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, मैलवेयर, केवाईसी फ्रॉड, पार्सल फ्रॉड, ईकॉमर्स फ्रॉड, आइडेंटिटी थेफ्ट इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई तथा इन साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाय इस पर चर्चा की गई।


0 टिप्पणियाँ