महराजगंज के थाना समाधान दिवस में तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने सुनी जनता की फरियाद

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों द्वारा दिए गए शिकायती पत्रों का समय सीमा के अंदर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले संबंधित विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। यह बातें आज शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने कही हैं।   



      आपको बता दें कि, समाधान दिवस में कुल 11 शिकायती पत्र आए, जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित 05 अन्य विभागों से संबंधित 06 शिकायतें रहीं जिसमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। 

      इस मौके पर कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव, एसआई दिनेश गोस्वामी, एसआई रवि पवार, एसआई सुनील सिंह चौहान, एसआई रोहित कुमार, शुभम यादव व राजस्व विभाग से कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ