रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देश पर एसडीएम महराजगंज सचिन यादव की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
आपको बता दें कि, बैठक में संत रविदास जयंती, शब-ए-बारात, महाशिवरात्रि और होली के त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई। इस दौरान सभी धर्मों के धर्मगुरु, प्रमुख नागरिक और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
एसडीएम महराजगंज ने सभी से त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील करी, साथ ही अराजक तत्वों पर नजर रखने और ऐसे तत्वों की जानकारी पुलिस को देने का आग्रह किया। एसडीएम द्वारा मौजूद लोगों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गई।
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, तहसीलदार महराजगंज मंजुला मिश्रा, कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव, एसआई दिनेश गोस्वामी, एसआई रवि पंवार, एसआई सुनील सिंह चौहान, एसआई रोहित कुमार, जुगुनू तिवारी, उमेश कुमार उर्फ कुन्नु प्रतिनिधि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), हाजी जियाउल हक मंसूरी, सभासद नूरुल हसन, रामकुमार यादव, पूर्व सभासद विजय धीमान, धर्मेंद्र वर्मा लोधी, विनीत वैश्य, जमुना पासवान, अत्रिकांत द्विवेदी, अनुराग चौधरी, शिव प्रसाद यादव, बिल्ला सिंह, संतोष सिंह, गुड्डू सिंह, जंग बहादुर यादव, मंसारामपाल, संतलाल लोधी, पंकज गुप्ता, गंगासागर पांडेय, रिंकू चौधरी सहित अनेक ग्राम प्रधान, सभासद व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ