दीवाल बनाने को मना करना एक व्यक्ति को पड़ गया भारी, चार ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किया लहू लुहान, केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के देवी दीन का पुरवा मजरे थुलवासा गांव में पैतृक जमीन पर विपक्षियों द्वारा दीवाल बनाने को मना करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया, आरोप है कि, चार लोगों द्वारा वादी से गाली गलौज करते हुए घर से बाहर घसीट कर उसे और उसके परिजनों के साथ लाठी टंडन से मारपीट कर लहू लुहान कर दिया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

     आपको बता दें कि, गांव निवासी प्रांशु यादव पुत्र फूलचंद यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि, घटना दिनांक 24 फरवरी 2025 को सुबह लगभग 10:00 बजे की है। दबंग प्रतिपक्षीगणों धर्मेंद्र कुमार पुत्र राम किशोर, राकेश कुमार उर्फ टंटी पुत्र गंगा दीन यादव, कमलेश कुमार पुत्र रामनारायण और देवनारायण पुत्र लक्ष्मी नारायण उसकी जमीन पर दीवाल निर्माण कार्य कर रहे थे,।

उसने अपनी जमीन पर दीवाल बनाने का विरोध जताया तो सभी दबंग प्रतिपक्षीगण गाली देते हुए उसके घर में घुस आए और हाथ पड़कर उसे बाहर खींच ले गए तथा लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। चीख पुकार सुनकर जब पारिवारीजन दौड़े तो सभी प्रतिपक्षीगण परिवार के लोगों को भी गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारा पीटा, जिससे वह लोग गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। शोर शराबा सुनकर जब गांव वाले दौड़े तो सभी प्रतिपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

     मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि, घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर गई थी, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ