शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र के पूरे गुलाब गुलाब सिंह मजरे रामपुर टिकरा गांव में दीवाल फांदकर घर में घुसकर एंड्राइड मोबाइल चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, घटना रविवार की देर रात लगभग 1:00 बजे की है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूरे गुलाब सिंह मजरे रामपुर टिकरा की रहने वाली पीड़ित महिला बतूना पत्नी भोंदू ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, वह घर में अपने 12 वर्षीय पुत्र के साथ सो रही थी, रात लगभग 1:00 बजे घर के पीछे से दीवाल फांदकर गांव का ही एक युवक विकास पुत्र राम सुफल घर में घुस आया और बेड के ऊपर रखा मोबाइल उठाकर भागने लगा, वैसे ही महिला की नींद खुल गई और वह चोर को पकड़ने दौड़ी, तभी आरोपी युवक ने पीड़ित महिला को लात मार कर जमीन में गिरा दिया। जिससे महिला को गंभीर छोटे आई हैं, और आरोपी युवक मोबाइल लेकर भागने में कामयाब रहा।
चीख पुकार सुनकर गांव वाले दौड़े, पीड़ित महिला ने घटना के समय ही 112 पुलिस को सूचना देकर जानकारी दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को थाने बुलाया, महिला की तस्वीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपी की धर पकड़ के प्रयास चल रहे हैं।
पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि, आरोपी युवक चोरी के साथ-साथ मर्फिया का व्यवसाय भी करता है, इस मामले में कई बार पुलिस ने पकड़ा भी, किंतु मोटा माल लेकर छोड़ देती है।
ग्रामीणों का कहना है कि, युवक अपने घर वालों की सह पर मर्फिया का काला कारोबार करता है, जब गांव के लोग उसकी मां को समझाते बुझाते हैं कि, यह गलत धंधा है इस धंधे में अपने लड़के को मत डालो इस पर मां कहती हैं कि उसका लड़का मर्फिया नहीं बेचेंगे तो क्या करेंगे।
मामले में कोतवाल श्याम कुमार पाल का कहना है कि, मामला संज्ञान में आया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ