रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में तथा मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/नोडल अधिकारी आई0जी0आर0एस0 अमृता सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जन-सामान्य की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण में जनपद रायबरेली को आईजीआरएस की रैंकिंग में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है, वहीं जनपद की महाराजगंज व लालगंज तहसील को उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
आपको बता दें कि, आईजीएस की रैंकिंग में जनपद को चतुर्थ स्थान मिलने पर जिलाधिकारी ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, यह उपलब्धि जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
जिलाधिकारी ने कहा कि, आईजीएस रैंकिंग में जनपद को चतुर्थ स्थान व महराजगंज एवं लालगंज तहसील को प्रथम स्थान मिलने से हमें और भी बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी। हम अपनी सेवाओं में सुधार लाने और जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, यह उपलब्धि हम सभी की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।


0 टिप्पणियाँ