रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति के एवं यातायात माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता सम्बन्धी एक अभियान चलाया गया। जिसमें छात्रों द्वारा बछरावां रोड के सूरदास बाबा की कुटी चैराहे पर वाहनों को रोक कर सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी साझा की गयी।
आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने कहा कि, आए दिन वाहन चलाने सम्बन्धी पर्याप्त जानकारी न होने और खराब सड़को की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग अकाल मौत के शिकार होते रहते हैं।
वहीं विद्यालय के छात्रों ने मार्ग से गुजर रहें वाहनों के चालकों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करने,
दो पहिया वाहनों में हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने एवं यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अनुरोध किया कि, यातायात के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
इस दौरान कई चार पहिया वाहनों को रोककर छात्रों द्वारा सीट बेल्ट लगवाई गयी तथा यातायात के नियमों का पालन करने वालों को टाफियां भी दी गयी। वहीं छात्रों द्वारा लोगों से भविष्य में भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर मोहित श्रीवास्तव, आलोक पाण्डेय, स्वप्निल शुक्ला आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ