सपा के विधानसभा अध्यक्ष ने धूमधाम से मनाया सपा सुप्रीमो का जन्म दिन।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी और आलू महाराज की अध्यक्षता में दर्जनों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय ओसाह में धूमधाम से मनाया।
     आपको बता दें कि, समाजवादी पार्टी के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि, मुलायम सिंह यादव के बिना भारतीय राजनीति अधूरी है। उन्होंने डॉ0 लोहिया के मार्ग पर चलते हुए भारतीय राजनीति को नई दिशा दी है। रक्षा मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सदा याद किया जाएगा।
    जन्म दिवस समारोह के मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर सपा सुप्रीमो के  जन्म दिवस की खुशियां मनाई।
     कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज त्रिवेदी, मायाराम, रामखेलावन, संतराम यादव, रामबरन यादव, राकेश, दिनेश चन्द्र, रामचरण यादव आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ