रायबरेली में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: बिजली विभाग की लापरवाही से जनपद में कई बड़े हादसे घटित हो चुके हैं। बावजूद बिजली विभाग आए दिन लापरवाही बरतता रहता है।
     आपको बता दें कि, ऐसा ही एक मामला सम्राट नगर निकट पीएसी के पास गोरा बाजार पावर हाउस द्वारा बिछाई गई लाइन में जमीन से महज 5 फीट की ऊंचाई पर तार खीचे गये हैं। यहां के सभासद के अथक प्रयास से खम्मा तो लगा दिया गया। लेकिन बिना सुविधा शुल्क के अभी तक तकरीबन 2 से 3 माह बीत जाने के बाद भी तारो को खंभों पर नहीं बांधा गया और छोटे छोटे पेड़ों पर तार लटक रहे हैं। जिससे एक बार पेड़ में करेंट उतरने से एक गाय की मौत हो चुकी है इसके बाद भी लगता है विद्युत विभाग किसी बड़ी अप्रिय घटना का इंतजार कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ