गांधी बाल संरक्षण गृह के मैनेजर की दबंगई के आगे नतमस्तक अधिकारी।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाँधी बाल संरक्षण गृह के मैनेजर की दबंगई प्रकाश में आई है। डीएम के निर्देश के बाद भी बाल कल्याण अधिकारी को महीनों से वेतन नही दिया जा रहा है।
        आपको बता दें कि, गांधी बाल संरक्षण गृह में मैनेजर के पद पर कार्यरत द्वारा पिछले कई महीनों से डीएम के आदेश के बावजूद बाल कल्याण अधिकारी को वेतन नहीं दिया जा रहा है साथ ही उसका उत्पीड़न भी किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मैनेजर अपने गुर्गों से  बाल कल्याण अधिकारी की पिटाई भी करवाया। पीड़ित ने जिलाधिकारी की चौखट पर न्याय की  गुहार लगाई है। मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के चक धौरहरा बाल संरक्षण केंद्र का है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ