बैंक ऑफ बड़ौदा और देना बैंक के संयुक्त तत्वाधान में जोहवा सर्की में हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: क्षेत्र के जोहवा सर्की गांव स्थिति श्री आस्तिक देव बाल विद्या मंदिर के प्रांगण में समृद्ध किसान व समृद्ध भारत किसान पकवाड़ा कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी देना बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई जिसमें सैकड़ों किसानों ने पहुंचकर बैंक से मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
     आपको बता दें कि, शाखा प्रबंधक गौतम पोद्दार और उनकी टीम द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि, इस शिविर के माध्यम से किसानों को जागरूक करना है, जिसके अंतर्गत किसानों को क्रेडिट कार्ड, ट्रैक्टर लोन, डेयरी लोन, किसान कार लोन, बचत खाता, एसडी कार्ड आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है साथ ही इससे संबंधित आवेदन पत्र भी लिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि, अटल पेंशन योजना के अंतर्गत पीएमएसबीवाई व पीएमजेजेबीवाई किसान विकास पत्र आदि के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया है।
      वहीं क्षेत्र के लोगों का मानना है कि, इस शिविर के लगने से ज्यादा से ज्यादा किसान लाभान्वित होंगे, तथा उपस्थित लोगों में शिविर लगाये जाने को लेकर काफी उत्सुकता दिखी। आए हुए किसानों को शाखा प्रबंधक गौतम पोद्दार और उनकी टीम ने बड़ी सरलता से विविध योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा कम ब्याज पर होम लोन, ट्रैक्टर लोन, डेयरी लोन, पर्सनल लोन, रोजगार लोन देने की विधि के बारे में समझाया। जिससे किसान संतुष्ट और उनमें प्रसन्नता देखने को मिली।
     इस मौके पर सुनील कुमार त्रिवेदी, विनोद गुप्ता, अशोक कुमार जायसवाल, जागेश्वर, जयंत, रामनरेश चौरसिया, बाल विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक लोधेश्वर अवस्थी, सुशील त्रिवेदी शिक्षक, रामराज रावत, भुवनेश्वर अवस्थी, अंकुर श्रीवास्तव, सुभाष दर्जी, मोहम्मद रहमानी, तेज प्रकाश रावत, शिवाकांत द्विवेदी के साथ-साथ क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति बनाए रख कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
    उक्त कार्यक्रम की जानकारी हमारे संवाददाता के दूरभाष नंबर पर बातचीत के दौरान जोहवा सर्की के तेज तर्रार युवा समाजसेवी राघवेंद्र मोहन त्रिवेदी ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ