नाइजीरिया निवासी निकोलस ने नवोदय विद्यालय का भ्रमण कर भूकंप प्रबंधन की दी विस्तृत जानकारी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: स्थानी जवाहर नवोदय विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला में अडीमन निकोलस नाइजीरिया निवासी ने नेशनल जियोलाजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट हैदराबाद की तरफ से विद्यालय का भ्रमण किया और छात्र/छात्राओं तथा विद्यालय परिवार के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए भूकम्प प्रबंधन के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
      उन्होंने बताया कि, रायबरेली भूकम्प के तृतीय क्षेत्र में आता है। छात्रों ने प्रश्न पूछकर कार्यक्रम को रोचक बनाया, वहीं निकोलस ने भूकम्प से बचाव के तरीकों के बारे में उपस्थित जनों को स्वयं अपने क्रियाकलापों से प्रदर्शन करते हुये व्याख्यान को जीवंतता प्रदान की।
       इस कार्यक्रम से न केवल छात्र लाभान्वित हुए अपितु निकोलस ने भी भारत के एक गरिमापूर्ण संस्थान के अध्यापक दल व छात्रों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की। उनके विद्यालय आगमन पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया।
     छात्रों तथा विद्यालय परिवार के स्वागत से वह भी अभिभूत हुए, अंत में उन्होंने भौतिकी प्रयोगशाला में लगे भूकम्प मापी यंत्र की रीडिंग को नोट किया और यंत्र के रखरखाव पर काफी प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के प्राचार्य डॉ अमरनाथ राय ने उनका आभार जताया।
       इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक गण व छात्र छात्राओं की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ