रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के गांव टूक में एक ही परिवार के तीन सदस्य दूषित भोजन करने के चलते गंभीर रूप से बीमार हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक गांव निवासी भगवती के परिवार में पालक और उड़द की दाल बनी थी। देर रात भगवती की पत्नी चौहाना 60, पुत्र रामसेवक 40, रामसेवक की लड़की शालिनी 12 में भोजन किया। भोजन करने के कुछ समय बाद ही तीनो की हालत बिगड़ने लगी। तीनों लोगों को भयंकर उल्टी दस्त होने की सूचना पर 108 एंबुलेंस तीनों मरीजों को लेकर अस्पताल आई जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
डाक्टरो के मुताबिक तीनों ने दूषित व विषाक्त भोजन का सेवन किया है। इसी से उनकी हालत बिगड़ी है तीनों मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ