अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर साइकिल से जा रहे युवक को विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आई राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
      आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी विजय सोनी साइकिल से जा रहे थे, बताते हैं जैसे ही वह सेन पुर गांव के निकट पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 108 एंबुलेंस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ