रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड पर अभी अभी हुई दुर्घटना में एक अनियंत्रित डीसीएम ने सेनपुर गांव के पास बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया, जहां ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक बावन बुजुर्ग बल्ला का रहने वाला विजय कुमार 40 राय बरेली रोड पर आ रहा था कि, तभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। वह बाइक सहित दूर जा गिरा। ग्रामीणों ने तत्काल उसे उठाकर 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां सिर पर गहरी चोट होने के कारण उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक डीसीएम चालक टक्कर मारने के बाद गाड़ी समेत भाग निकला।

0 टिप्पणियाँ