परिणय सूत्र बंधन में बंधेगी कांग्रेस विधायिका आदिति सिंह व पंजाब के काग्रेस विधायक अंगद सैनी।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: कांग्रेस की सदर विधायिका अदिति सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अदिति सिंह का रिश्ता पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ तय हुआ है। नई दिल्ली में 21 नवंबर को शादी होगी और दो दिन बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि, समारोह के लिए आमंत्रितों को शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं।
          आपको बता दें कि, अंगद और अदिति 2017 में विधायक बने और दोंनो राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और अगंद सिंह ने शादी की बात को स्वीकार किया है।
      अंगद सिंह ने 2017 में राजनीति में कदम रखा और शहीद भगत सिंह नगर से विधानसभा चुनाव जीते। विधायक अंगद सिंह स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से आते हैं। दिलबाग सिंह नवांशहर सीट से छह बार विधायक रह चुके थे।
     वहीं, अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में सबसे युवा विधायकों में से एक हैं, उन्होंने 2017 में 90,000 से अधिक वोटों के साथ रायबरेली सदर सीट जीती थी। उनके पिता स्वर्गीय अखिलेश सिंह ने पांच बार रायबरेली सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ