रायबरेली से बड़ी खबर: शारदा नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से अफरा तफरी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
हरचन्दपुर/रायबरेली: हरचन्दपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव हिलगी के पास शारदा नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना पर आनन-फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
      प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक की शिनाख्त अभी नही हो पाई है। उपस्थित लोगों द्वारा मामला संदिग्ध बताया जा रहा है।
      स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ