नकली नोट छापने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: महराजगंज कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की साम बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गैंग के तीन लोगो को धर दबोचा और उनके पास से प्रिंटर व स्कैनर समेत लाखो रुपये के नकली नोट बरामद कर लिए। पकड़े गए लोगो के पास नकली नोट छापने का सामान भी बरामद हुआ है।
       जानकारी के अनुसार महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे रानी मजरे अतरेहता गांव में कोतवाली पुलिस द्वारा नोट छापने की मशीन बरामद कर गिरोह का भांडाफोड़ किया गया। सक्रिय गिरोह द्वारा आस पड़ोस के क्षेत्रों में लगभग 70 हजार रूपयो के सौ व पचास के नकली नोट खपाए गए है। 
     अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि, मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की देर शाम पूरे रानी मजरे अतरेहता स्थित एक मकान मे हुई छापेमारी में नोट छापने का प्रिंटर, कैंची, कागज, एक ही सीरीज की नगदी सहित आदि सामान बरामद किया गया। इस दौरान नकली नोट छापने वाला मास्टर माइंड भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने  बताया कि, नकली नोट छापने का प्रिंटर मशीन बरामद हुआ है।
      मामले की सघन जांच पड़ताल कर छापेमारी की जा रही है, दोषियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ