शिवाकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: बीती रात शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़ियन का पुरवा मजरे कुम्भी से चोरों ने पिकअप पार कर दी। पीड़ित पिकअप मालिक ने शिवगढ़ थाने में तहरीर दी है।
आपको बता दें कि, पिकअप चालक कुलदीप सिंह के मुताबिक देर रात लखनऊ से किराना का सामान लाने के बाद उसने सामान को भवानीगढ़ चौराहे स्थित अजय गुप्ता की दुकान पर उतरवाया और रात करीब 2:30 पर पिकअप को रोज की तरह गोडियन का पुरवा मजरे कुम्भी स्थित अपने घर ले जाकर पिकअप दरवाजे खड़ी कर दी और घर के अंदर जाकर सो गया। प्रातः 4 बजे जब उसकी पत्नी पुष्पा सिंह की नींद खुली तो वह घर से बाहर निकली तो पिकअप गायब थी। जिसने पति कुलदीप को जगाकर पिकअप चोरी होने की जानकारी दी। पिकअप चोरी होने की बात सुनकर पिकअप चालक कुलदीप के होश उड़ गए। उसने सबसे पहले बैंती निवासी पिकअप मालिक श्रवण कुमार गुप्ता को फोन से जानकारी दी।
जिसके बाद 100 नम्बर डायल कर यूपी 100 पुलिस को मामले से अवगत कराया। प्रातः पिकअप मालिक श्रवण कुमार गुप्ता व पिकअप चालक कुलदीप सिंह शिवगढ़ थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए तहरीर दी। पिकअप मालिक श्रवण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ