अराजकता फैलाने व माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर-अजीत कुमार विद्यार्थी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: अयोध्या मामले एवं बारा वफात के पर्व को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी ने अयोध्या मुद्दे एवं बारा वफात के पावन पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की सभी से अपील की।
      आपको बता दें कि, अजीत कुमार विद्यार्थी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि, यदि किसी प्रकार के अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने अथवा अफवाह फैलाने की कोशिश करते हैं तो, उसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। सूचना देने वाले का नाम बिल्कुल गुप्त रखा जाएगा।
     इस मौके पर एसआई वीर सिंह, एसआई रामकृपाल सिंह,अर्जुन राजपत, दहिगावां प्रधान प्रतिनिधि पवन शुक्ला, रतीपाल रावत, पूर्व प्रधान देवतादीन पासी, प्रधान राजबहादुर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सतीश श्रीवास्तव सहित सभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ