रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: सदर लेखपाल संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मिश्रा व मंत्री रामानुज दीक्षित की अगुवाई में शहर के समस्त लेखपालों ने अपनी मांगें न पूरा होने को लेकर के कार्य बहिष्कार कर दिया है। लेखपालों की माने तो एसीपी विसंगति वेतन उच्ची कारण पेंशन विसंगति मोटरसाइकिल भत्ता पदोन्नति आदि मांगो को पूर्ण न होने की वजह से सदर लेखपाल संघ व जिले की समस्त तहसीलों में लेखपाल संघ द्वारा पूर्णता कार्य बहिष्कार किया गया। यह बहिष्कार दिनांक 10 दिसंबर 2019 से 12 दिसंबर 2019 तक प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलता रहेगा।
आपको बता दें कि, धरना प्रदर्शन पर उपस्थित लेखपालों से मिली जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर से 26 दिसंबर 2019 तक दिनांक जनपद के समस्त लेखपाल कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए मुख्यालय पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे तथा 27 दिसंबर 2019 को प्रदेश के समस्त लेखपाल संघ लखनऊ उपस्थित होकर विधानसभा का घेराव करेंगे साथ ही उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष एक ज्ञापन देकर लेखपालों की समस्याओं का निराकरण न होने की वजह से यह आंदोलन आगे भी जारी रखेंगें।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा,मंत्री रामानुज दीक्षित,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार निगम,कनिष्ठ उपाध्यक्ष राम सजीवन,उपमंत्री उमेश दीक्षित द्वितीय,कोषाध्यक्ष हर प्रकाश त्रिवेदी,ऑडिटर बृजेश सिंह गौतम,लेखपाल धर्मेंद्र द्विवेदी,शिवराज सिंह,बालेश्वर त्रिवेदी,अनिल श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव,रवि कुमार,शीतला प्रसाद आदि सदर क्षेत्र के समस्त लेखपाल धरना प्रदर्शन में रहे मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ