पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा के लिए हर समय तैयार बेटियां।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: विगत वर्षों के भांति धुन्नी सिंह स्मृति सेवा समिति फाउंडेशन के बैनर तले पूर्व विधायक स्व0 अखिलेश सिंह द्वारा चलाए गये धुन्नी सिंह स्मृति सेवा समिति फाउंडेशन के बैनर तले जिला स्तर से क्षेत्रवार चिन्हित कर नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन के कार्यक्रम को आज उनकी पुत्रियों अदिति सिंह (सदर विधायक रायबरेली) व देवांशी सिंह द्वारा प्रगतिशील बनाए रखते हुए बृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत हरदासपुर,थुलवासा, महराजगंज क्षेत्र के आए हुए नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन हुआ।
      आपको बता दें कि, मरीजों का हालचाल लेने पहुंची देवांशी सिंह ने सभी का कुशलक्षेम लेते हुए कम्बल प्रदान किये और बताया कि, उनके पिता का सपना था कि, समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। वो हमेशा समाज की सेवा करते रहे हैं। उनके पद चिन्हों पर चलते हुए कृतसंकल्पित है कि, हम भी हमेशा समाज सेवा करते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ