पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।। Mathura news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा आत्मरक्षा शिविर के पांचवें दिन समापन के अवसर पर मथुरा महिला थाना प्रभारी उपासना सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचकर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा आत्म रक्षा शिविर के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए बधाई दी।
       आपको बता दें कि, उन्होंने महिला और लड़कियों को जागरूक करते हुए डायल 1090 और 112 का महत्व बताया साथ ही उन्होंने ऐसी पहल के लिए समाज को आगे आने  के लिए आवाहन किया। जिससे महिलाएं और लड़कियां आत्मर हो सके।
     वहीं एंटी रोमियो एस्कॉर्ट की प्रभारी रुचि त्यागी ने कहा कि, सबसे पहले समाज को अपने बच्चों में अच्छे संस्कार देने चाहिए। जिससे समाज में महिलाओं और लड़कियों के साथ किसी तरह की अनहोनी घटना ना हो साथ ही उन्होंने महिला पुलिस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसी भी घटना से बचने के लिए महिलाओं और लड़कियों को टिप्स दिए और कहा कि, महिला पुलिस हमेशा आपके साथ है।
       शिविर की संयोजक और महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष वार्ड नंबर 66 की नगर पार्षद श्वेता शर्मा ने कहा कि, उनकी समिति का यह पहला प्रयास था। ऐसे सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने महिलाओं और लड़कियों को चिली स्प्रे बनाना सिखाया, मुसीबत के समय में उन्होंने बताया कि, स्प्रे का इस्तेमाल करके सभी सुरक्षित रहेंगी।
       प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि, उनकी समिति हमेशा समाज में होने वाली घटनाएं दुर्घटनाओं को लेकर अपना अलग अलग तरह का प्रयास करती है। हाल ही में समाज में महिलाओं और लड़कियों पर समाज में हो रहे अत्याचारों से आहत होकर आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के प्रयास से महिलाओं और लड़कियों को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जाए तथा इसमें हम लोग सफल रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने संयोजक महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा को धन्यवाद दिया। शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि, वे लोग इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर अलग-अलग तरह के आयोजित करते रहेंगे।
     फामा जूडो कराटे एकेडमी के संयोजक सोनू निषाद द्वारा कंचन रानी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और कहा कि, उन्होंने 5 दिन तक निशुल्क महिलाओं और लड़कियों को ट्रेनिंग दी गई साथ ही शिविर प्रशिक्षण लेने वाली लड़कियों और महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में ज्योति गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, ओजस्विनी शर्मा, श्रेया दीक्षित, रुचि गौड़, कोकल भाटिया, सुनीता उपाध्याय, सुरेश चंद गुप्ता, प्रदीप शर्मा, तेजस्व शर्मा, अनु शर्मा, खुशी बंसल आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ