SK India news की खबर का हुआ असर: नगर पंचायत ने कस्बे में जलवाया अलाव।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज की मीडिया द्वारा ठंड को देखते हुए अलाव के मामले को समाचार पत्रों में प्रमुखता देने  को संज्ञान में लेते हुए महराजगंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार द्वारा कस्बे के 9 प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाकर कस्बा सहित क्षेत्र की जनता को ठंड से राहत दिलाने का काम किया है।
     आपको बता दें कि, बीते 24 घंटे पूर्व रुक-रुक कर हुई बारिश व तेज हवाओं के चलते अचानक मौसम ने करवट बदला तो ठंड ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। जिसको देखते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया के समाचारों को संज्ञान में लेते हुए कस्बे के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाकर ठंड से ठिठुर रहे राहगीरों को बड़ी राहत पहुंचाई है।
     तो वहीं अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर पंचायत परिसर में रैन बसेरे में भी राहगीरों को ठंड से राहत दिलाने हेतु 20 लोगों के रुकने की व्यवस्था हेतु संपूर्ण प्रबंध कराया गया है।
      वहीं मामले में अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि, कस्बे के नौ प्रमुख स्थानों मेन चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, बैंक ऑफ बड़ौदा, घास मंडी चौराहा, भारतीय स्टेट बैंक जैसे प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करा कर ठंड से ठिठुर रहे लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई है।
     इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक रामचन्द्र, जमुना प्रसाद, भारत लाल सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ