भारत बचाव रैली में शामिल होने के लिये कांग्रेसियों का जत्था हुआ दिल्ली रवाना।। Prayag raj news ।।

 रवि प्रकाश पटवा
लालगोपालगंज/प्रयागराज: थाना नवाबगंज के अंतर्गत स्थानीय कस्बा लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिये कांग्रेसियों का एक जत्था रवाना हुआ।  जिसमे सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व पुरूष  दिल्ली के राम लीला मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा 14 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाला भारत बचाव रैली में यह जत्था शामिल होगा।
      आपको बता दें कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ने बताया कि, आज भारत मे कहि भी महिलाएं अपने आप को सुरक्षित नही  महसूस कर पा रही है। पूरे भारत में महिलाओं में डर का माहौल बना हुआ है। केंद्र सरकार व यूपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा नही कर पा रही है और बलात्कार , लूट, हत्या , चोरी , छिनौती , भृष्टाचार जैसी जघन्य घटनाएं देश में घटित हो रही हैं। यह समस्या जस की तस बनी हुई है। इसी को लेकर वे सब कांग्रेस के कार्यकर्ता माननीय राहुल गांधी व प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली  रैली में शामिल होकर बहन प्रियंका गांधी के इरादों को मजबूत करने का काम करेंगे।
       जत्था का नेतृत्व मुख्य रूप से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खुशनवेदा फारूकी और फाफामऊ विधानसभा  अध्यक्ष विमल मिश्रा कर रहे थे।
      इस मौके पर उपाध्यक्ष जैगम फारूकी, जरीना बेगम उपाध्यक्ष, पुष्पा गुप्ता, सुसीला , नीलम साहू, अभिषेक त्रिपाठी, मोहम्मद औशाफ , नागेश्वर मिश्रा , वैभव, रेखा देवी , सुनीता मिश्रा मोहम्मद अंजुम फारूकी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ