घर से स्कूल गई दो नाबालिक लड़कियां गायब थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पोखरनी गांव के रहने वाली दो सगी बहने विगत 11 तारीख को स्कूल पढ़ने गई थी उसके बाद दोनो  वापस घर नहीं लौटी। उनकी खोजबीन में लगे परिजन थक हार कर कोतवाली पहुचे, पिता ने दोनों लड़कियों की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है।
     आपको बता दें कि, उक्त गांव निवासी हरि शंकर ने पुलिस को बताया कि, उनकी दोनों बेटियां दीपा 17, संदीपा 15 महराजगंज कस्बे के पास स्थित एक स्कूल में रोजाना की भाति पढ़ने आई थी। लेकिन वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने रिश्तेदारी नातेदारियों में काफी तलाश करने के बाद जब उन्हें लड़कियां नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को  सूचित किया है।
      मामले में कोतवाल लालचंद सरोज का कहना है कि, मुकदमा गुमशुदगी का पंजीकृत किया गया है। लड़कियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ