रवि प्रकाश पटवा
लालगोपालगंज/प्रयागराज: थाना नवाबगंज के अंतर्गत स्थानीय कस्बा लालगोपालगंज ग्रामसभा पियरी उर्फ बिजलीपुर के लाल मुंतजीर हुसैन 23 वर्ष पुत्र मंजूर हुसैन फौजी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हाल में ही चयनित किये गये है। जिनको बधाइयां देने के लिये उनके निजनिवास पियरी गाँव में नेताओ से लेकर जिले भर के लोगो का तांता लगा हुआ हैं। मुंतजीर हुसैन के पिता ने बताया कि, यह सुन और बोल नही सकते जिसके चलते उन्हें यहाँ तक पहुँचने में बड़ी ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फिर भी मुंतजीर हुसैन ने अपना हौसला न तोड़ते हुए आज इस मुकाम को हासिल कर आने वाले नये साल के 20 जनवरी को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ श्री लंका में होने वाले T 20 ODI क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ी ऑल राउंडर के रूप में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

0 टिप्पणियाँ