रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: कस्बा स्थित विद्युत वितरण उपखंड में मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विद्युत विभाग से संबंधित सभी समस्याओं तथा न्यायालय में लंबित मामलों का भी निस्तारण किया गया। विद्युत विभाग द्वारा बछंरावा उपकेन्द्र में लगाए गए लोक अदालत में उपस्थित उपभोक्ताओं ने बताया कि, उनके मीटर में रीडिंग विद्युत खर्च से ज्यादा आ रही है तथा विद्युत बिल विभाग द्वारा अनाप-शनाप दिए जा रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सरकार की यह पहल विद्युत लोक अदालत सराहनीय है। संवाददाता ने लोक अदालत में आए हुए आला अधिकारियों से बात की तो बताया गया कि, लगभग 50 के आसपास समस्याओं का निस्तारण किया जा चुका है और अभी जितनी समस्याएं आएंगी उनको भी सुना जाएगा तथा उन्हें भी निस्तारित किया जाएगा।
आपको बता दें कि, मौजूद अधिकारियों ने बताया कि, चाहे छोटा उपभोक्ता हो या पावर कनेक्शन का हो, समस्याएं सबकी निस्तारित की जाएंगी क्योंकि, उद्देश्य यह है कि, कोई भी उपभोक्ता परेशानियों से न जूझे। हर समस्या का हल विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए लोक अदालत में किया जाएगा।
इस मौके पर लखनऊ मंडल के अधिकारी सैयद मोहम्मद आसिफ, जिले के एक्सईएन, एसडीओ, जेई व लाइनमैन सहित विद्युत विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ