फूल झाड़ू बीज मामले ने लिया उग्र रूप व्यापारियों ने सौंपा उप जिलाधिकारी को ज्ञापन।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: फूल झाड़ू बीज उर्फ नकली जीरा मामले में कस्बे के व्यापारियों का जो उत्पीड़न कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया है, वह निंदनीय है। यदि अब कस्बे के किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न पुलिस विभाग द्वारा किया जाता है तो, कस्बे का व्यापारी एकजुट होकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। यह उद्गार आज महराजगंज तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को एक ज्ञापन देने  के उपरांत व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे।
       आपको बता दें कि, उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को दिए गए ज्ञापन में कस्बे के व्यापारियों ने कहा है कि, गाड़र से  निकलने वाली सीक और उसके बीज को आयुर्वेदिक औषधियों में प्रयोग किया जाता है। जिसका लिखित प्रमाण भी है।  वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा फूल झाड़ू के बीज को नकली जीरा बताकर  व्यापारियों का उत्पीड़न कर संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर व्यापारियों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया है। जो निंदनीय है। व्यापार मंडल महराजगंज एवं समस्त जिले का व्यापारी जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन तथा महराजगंज पुलिस को अवगत कराना चहता है कि, व्यापारियों पर पुलिस द्वारा लगाए गए अवैध मुकदमे वापस लिए जाएं अन्यथा महराजगंज कस्बा सहित पूरे जिले का व्यापारी सड़कों पर उतरने का काम करेगा तथा सड़कों पर पुलिस विरोधी तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने का काम व्यापारी करेंगा।
       इस मौके पर रामप्रकाश वर्मा सर्राफा संघ अध्यक्ष महराजगंज, अश्वनी सिंह, पिंटू, ओमप्रकाश फौजी, अशोक रस्तोगी, पवन रस्तोगी, लल्लन वर्मा, शिव कैलाश वर्मा, महादेव वर्मा सहित कई दर्जन व्यापारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ