विधायक ने मृतकों के परिजनों को बंधाया ढाढंस दिया हर सम्भव मदद का भरोसा।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के चार अलग-अलग गांवों में हुई मौतों से करुण शोक में डूबे परिजनों के घर पहुंचे बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने परिजनों को ढाढंस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
     आपको बता दें कि, पहली घटना शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानीगढ़ की है जहां के रहने वाले शिवशरन सिंह (45) पुत्र हरिकरन सिंह पिछले 2 महीने से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। जिनका पहले राजधानी लखनऊ फिर BHEL से इलाज चल रहा था लाख कोशिशों के बावजूद जिन्हें नहीं बचाया जा सका। शिव करन सिंह की मौत से उनकी पांच बेटियों और पुत्र के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार की माली हालत ठीक न होने के चलते शिवकरन की पत्नी और बच्चों के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिनकी मौत की खबर मिलते ही समूचे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत व पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने परिजनों को ढाढंस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
       वहीं दूसरी हृदय विदारक घटना पूरे तिलकराम मजरे देहली की है जहां के रहने वाले परीदीन उर्फ कल्लू (35) पुत्र राम अवतार एक सप्ताह पूर्व ही किसी फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए दिल्ली गए थे। शुक्रवार को अचानक खांसी आने पर जिन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां परीदीन की मौत हो गई। जिनकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिनका अंतिम संस्कार शनिवार को सायं काल उनके पैतृक गांव पूरे तिलकराम में किया गया।
युवक की मौत से मृतक के विकलांग पिता राम अवतार,पत्नी गुड्डा देवी, मां रामराजा,भाई संतोष कुमार, पुत्री कमला (12), प्रियांशी (5), पुत्र शैलेंद्र कुमार (8) का रो रो कर बुरा हाल है। घर पहुंचे विधायक को देखकर परिजन फफक पड़े।  मौके पर ही विधायक रामनरेश रावत ने उप जिलाधिकारी से बात कर परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
      वहीं तीसरी घटना ग्राम पंचायत ढोढ़वापुर की है जहां 9 दिसम्बर की रात विद्युत करंट की चपेट में आने से अधेड़ कृषक की हृदय विदारक मौत हो गई थी। मृतक के घर पहुंचे विधायक रामनरेश रावत ने मृतक की पत्नी एवं परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए शासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ