रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: बढ़ती शीत लहरी के प्रकोप से राहगीरों, बेसहारा तथा गरीब लोगों को ठंडी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना का अधीनस्थों को सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने और रैन बसेरा तैयार रखने के निर्देशों को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू हो गया है।
आपको बता दें कि, बीते शुक्रवार को तहसीलदार महराजगंज विनोद कुमार सिंह ने महराजगंज और बछरावां नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ-साथ सभी राजस्व निरीक्षकों को कड़े निर्देश दिए थे कि, वे अपने-अपने क्षेत्रों में उन स्थानों पर जहां पर लोगों को जरूरत हो अलाव जलाए जाएं तथा नगर पंचायतों में रैन बसेरों का तैयार रखा जाए। इसी क्रम में नगर पंचायत महराजगंज की चेयरमैन सरला साहू तथा ईओ डॉक्टर राजेश कुमार ने स्थलों का चयन करते एक दर्जन स्थानों पर अलाव जलवा दिये है।
जिनमें बछरावां रोड स्थित टेंपो स्टैंड और हैदर गढ़ इन्हौना टेंपो स्टैंडो, बस स्टैंड, मुख्य तिराहे स्थित पुलिस सहायता केंद्र ,घास मंडी चौराहा, उच्चीक्रत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है। यहां पर पर्याप्त लकडियो की व्यवस्था करके अलाव जल रहे हैं।
चेयरमैन ने कहा कि, जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत प्रभावी तरीके से अलाव जलाए जा रहे हैं नगर पंचायत द्वारा रैन बसेरे का भी संचालन शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में नगर पंचायत कार्यालय परिसर के मीटिंग हॉल में 10 बिस्तरों की व्यवस्था करके चारपाइंया डाल दी गई है। जिन पर गद्दा और रजाई के साथ तकियों की व्यवस्था की गई है। हालांकि अभी तक एक भी व्यक्ति रैन बसेरे का आश्रय लेने नहीं पहुंचा है। वहीं जिलाधिकारी की सक्रियता की लोगों ने सराहना की है।

0 टिप्पणियाँ