भौसी में शिष्टाचार बैठक एवं समरसता भोज का हुआ आयोजन।। Raebareli news ।।

पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: भाजपा के नवनियुक्त शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉ0 जीबी सिंह के स्वागत में शिवगढ़ क्षेत्र के भौसी सेक्टर संयोजक अर्जुन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में सेक्टर भौसी में शिष्टाचार बैठक एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया।
        आपको बता दें कि, बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी हनुमान प्रसाद मिश्रा की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों द्वारा नवनियुक्त शिवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ0 जीबी सिंह का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस शिष्टाचार बैठक में डॉक्टर जीबी सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता है। बूथ अध्यक्ष पार्टी में रीड की हड्डी की तरह होते हैं जिनकी सक्रियता से ही चुनाव लड़ा जाता है और उन्हीं की मेहनत और लगन के बल पर चुनाव जीता जाता है।
       श्री जीबी सिंह ने कहा कि, उनके रहते किसी भी पार्टी कार्यकर्ता का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर रात को 12 बजे भी जरूरत पड़ी तो बूथ अध्यक्षों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर वे खड़े रहेंगे। डॉ0 जीबी सिंह ने सरकार की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी बूथ अध्यक्षों से अपील की।
     डॉ0 जीबी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, शिष्टाचार बैठक का आयोजन प्रत्येक सेक्टर स्तर पर किया जाएगा। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र कुमार शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, डॉ0 जीबी सिंह को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा मिली है, जिसको प्रत्येक कार्यकर्ता महसूस कर रहा है। इसी क्रम में भौसी सेक्टर संयोजक अर्जुन सिंह भदौरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए मूलभूत समस्याओं को मंडल अध्यक्ष के सामने रखते हुए समस्याओं के निराकरण की अपील की और सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि, वो पार्टी के प्रति समर्पण की भावना से काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
       इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह भदौरिया, वीरेंद्र सिंह,अखिलेश सिंह, नागेंद्र सिंह, राजाराम लोधी,रामहेत सिंह,धनंजय सिंह, दिनेश कुमार,अयोध्या प्रसाद, जितेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, राम बहादुर सिंह, रंजीत सिंह, राकेश कुमार वर्मा, अवध राम वर्मा, नंदकिशोर लोधी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ