रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने महराजगंज ब्लॉक की तीनों गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर वहां गोवंश (पशुओं) के रखरखाव की व्यवस्था देखी और संचालकों को निर्देश दिया कि, ठंड के इस भीषण मौसम में पशुओ के उचित रखरखाव का पूरा इंतजाम किया जाए इसमें जरा सी भी लापरवाही की गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि, सोमवार की शाम 5:00 बजे एसडीएम ने नगर पंचायत के ईओ डॉ राजेश कुमार के साथ नगर पंचायत महराजगंज के अतरेहटा में बने पशु आश्रय स्थल कान्हा पशु आश्रय स्थल का मुआयना किया तथा संचालकों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, पशुओ को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में दीवारों पर जूट के बोरे व खाली प्लास्टिक की बोरियों आदि लगाई जाए तथा संचालकों की मौजूदगी में जगह-जगह अलाव जलाए जाएं। इसके अलावा अगर कोई पशु को जरा सी भी असुविधा हो स्वास्थ्य खराब हो तो तत्काल चिकित्सक से उसका उपचार कराया जाए।
इसके पश्चात उन्होंने मौजूद डॉक्टर के कनौजिया से ठंड के मौसम में जानवरों के रखरखाव की जानकारी ली। उसके बाद उन्होने ग्राम पंचायत असनी व मऊ पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी कहा कि, राजमार्गों पर छुट्टा जानवरों के विचरण करने से अक्सर दुर्घटनाएं होती है इसके रोकथाम के लिए भी जानवरों को गौशालाओं तक पहुंचाया जाए।

0 टिप्पणियाँ