रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत दिनों महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही से बरामद हजारों कुंतल फूल झाड़ू बीज (नकली जीरा) मामले में रार बढ़ती दिखाई दे रही है। प्रिंट मीडिया के माध्यम से कुछ समाचार पत्रों के संवाददाताओं द्वारा बछरावां विधानसभा के मौजूदा विधायक रामनरेश रावत का चलाया गया बयान इनकी ही पार्टी के नेताओं में दरार डालने का काम कर रहा है।
आपको बता दें कि, कुछ समाचार पत्रों में मौजूदा विधायक का चलाया गया बयान पुलिसिया कार्यवाही को जायज ठहराते हुए फूल झाड़ू बीज मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा के जनक कहे जाने वाले राम शंकर वर्मा के बेटे सहित नौ लोगों पर दर्ज मुकदमे को सही करार दिया गया है। जिस बयान को लेकर भाजपाई दल सहित क्षेत्र की जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं लोगों का यह भी मानना है कि, स्थानीय और गैर जनपदीय विधायक बनाने का परिणाम कस्बे के व्यापारियों सहित क्षेत्र की जनता को तो भुगतना पड़ रहा है।
इस सवाल के जवाब में कि, मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक के बयान में किस का बयान सच्चा है और किसका झूठा,, नाम ना छापने की स्थिति में लोगों का कहना है कि, यह तो आने वाला समय ही तय करेगा कि, किस का बयान सच्चा है और किस का बयान झूठा। बछरावां विधानसभा की जनता अपनी की गई गलती को दोहराना नहीं चाहेगी। आखिर मौजूदा विधायक ने यह सिद्ध कर ही दिया है कि, अपने बीच का जनप्रतिनिधि चुनने पर अपना होता है और गैर जनपदीय विधायक चुने पर अपना कदापि नहीं हो सकता। चुना गया गैर जनपदीय विधायक वक्त आने पर वह मुंह मोड़ ही लेता है।
वहीं मीडिया द्वारा फोन पर वार्तालाप के दौरान एक बड़े भाजपा नेता ने यह भी कहा है कि, महराजगंज पुलिस और रामशंकर वर्मा से उनकी बात हो चुकी है। वरिष्ठ भाजपाई रामशंकर वर्मा के लड़के का नाम नकली जीरा प्रकरण मामले से हटवा दिया जाएगा। अब यहां सवाल यह उठता है कि, क्या प्रशासन और महराजगंज पुलिस इन सत्ताधारी नेताओं की उंगली के इशारे पर नाचती है या सत्ताधारी नेता ही गलत सही का निर्णय लेंगे। यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा। बरहाल सत्ताधारी नेता से की गई बातचीत का ऑडियो, वार्ता करने वाले व्यक्ति के पास सुरक्षित है। समय आने पर पुलिसिया कार्यवाही को देखते हुए वायरल किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ