रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नैन मजरे दहिगवां गांव के रहने वाले तिलकराम पुत्र बुधई ने शिवगढ़ थाने में तहरीर देकर गांव के ही लोगों पर पुआल जला देने एवं पत्नी के साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि, स्थानीय थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि, पूर्वजों से जिस जगह पर उसके कंडे पाथे जाते थे उसी जगह उसके द्वारा पाथे गए कंडे और पुआल लगा था। 17 दिसंबर की प्रातः विपक्षी गोविंदे पुत्र मिही लाल, अरविंद पुत्र गोविंदे ने उसके कंडे बिगाड़ दिए और उसके पुआल को आग लगा दी। साथ ही उसकी पत्नी को गंदी गंदी गालियां देने के साथ मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ