भजन संध्या में बही भक्ति रसधार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ क्षेत्र के शिवली गांव में स्थित औसानेश्वर महादेव में गांव के ही अनिल सिंह द्वारा भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। रीवां के पंडित श्याम किशोर पाठक की अध्यक्षता में आयोजित भजन संध्या में गंगाखेड़ा की मशहूर भजन पार्टी ने भोलेनाथ के भजन गाकर समा बांध दी। 
    आपको बता दें कि, भजन संध्या का शुभारंभ भोलेनाथ की पूजा-अर्चना से किया गया। मजे की बात रही कि, कड़ाके की ठंड में भी श्रोता गण रात भर बैठकर भक्ति रस से सराबोर भजनों का आनंद लेते रहे।
      इस मौके पर धीरज सिंह, सोनू सिंह, मोनित, चंकी मिश्रा, राहुल, विकास, अन्नू सिंह, मनोज पांडेय, प्रमोद त्रिवेदी, आद्या सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ