रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ कस्बे में बनाई गई पानी की टंकी निष्प्रयोज्य साबित हो रही है। इससे लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। यहां लगे हैंडपम्प भी पीने योग्य पानी नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत 1978 में पानी की टंकी बनाई गई थी। इससे पेयजल की समस्या तो नहीं सुलझ सकी लेकिन, पाइप लाइन जरूर क्षतिग्रस्त हो गई। इसको भरने के लिए लगाए चार पम्प भी आए दिन खराब रहते है। इससे लोगों को पीने के पानी किल्लत उठानी पड़ रही है।
आपको बता दें कि, क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों में तीन दिन से पानी नहीं पहुंच रहा है। शिवगढ़ में बनी पानी टंकी से ग्राम सभा रामपुर खास, भवानीगढ़, शिवगढ़, पिपरी, सरायक्षत्रधारी, राजापुर, बदावर, कसना, कोटवा, ढेकवा सहित लगभग एक दर्जन ग्राम सभाओं में एक सप्ताह से पानी नही पहुंच रहा है। ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं।
।। क्या कहते ग्रामीण ।।
हनुमान सिंह, रतीपाल रावत, उमेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, सतीश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोगों का कहना है कि, 1 सप्ताह हो गए सप्लाई पूरी तरह से बंद है। यदि जल्द सप्लाई नहीं चालू की गई तो ग्रामीण जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे।
।। क्या कहते हैं जिम्मेदार ।।
इस बारे मे जब जेई अजय सिंह से बात की गई तो, उन्होंने कहा कि, मोटर खराब है ठेकेदार से बातचीत हो चुकी है। जल्द मोटर सही करा कर सप्लाई चालू कर दी जाएगी।

0 टिप्पणियाँ