रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 18 दिसंबर 2019 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में बाल स्वास्थ्य पोषण माह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
आपको बता दें कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज के अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने बताया कि, यह कार्यक्रम 18 दिसंबर से 18 जनवरी 2020 तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह द्वारा संपन्न किया गया। ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि, 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाना अति आवश्यक है। इससे होने वाली मृत्यु में कमी आएगी।
वही कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि, जन जागरूकता हेतु समुदाय की सहभागिता बहुत ही महत्वपूर्ण है। मातादीन पासी पूर्व भाजपा प्रत्याशी ने प्रचार प्रसार हेतु आशाओं को घर-घर जाकर बताने हेतु प्रेरित करने की बात कही।
डॉक्टर राधाकृष्ण अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज द्वारा यह भी बताया गया कि, प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को एएनएम द्वारा टीकाकरण स्थल पर दवा पिलाई जाएगी। ब्लॉक में 18104 बच्चों को 154 केंद्र के माध्यम से दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर बीसीपीएम शिवाकांत तिवारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एमपी यादव, बीपीएम कमल प्रकाश श्रीवास्तव, विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव आदि स्टाफ उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ