मेला में कलाकारों ने धनुष यज्ञ का किया सजीव मंचन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के पुरासी गांव में परंपरागत धनुष यज्ञ मेला का उद्घाटन सत्र भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजाराम त्यागी व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा बछरावां मातादीन पासी, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, जिला प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा, किसान मोर्चा के जिला मंत्री अखलाक लोधी तथा ग्राम प्रधान गंगासागर पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेश मिश्रा, विनोद धीमान, बद्री विशाल अवस्थी आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
     आपको बता दें कि, कार्यक्रम में रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित धनुष यज्ञ में परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन बहुत ही सराहनीय रहा जिसमें रामलीला के पात्रों द्वारा सजीव मंचन किया गया।
     मेले में उपस्थित लोगों  के मुताबिक राम के संस्कार को अंगीकृत करने के लिए वरदान साबित हुआ। आने वाली पीढ़ी अपने महापुरुषों के विषय में जाने। लोगों का  यह मानना है कि, मेलों में इस प्रकार के प्रयास लगभग बंद हो चुके हैं। क्षेत्र में लगने वाले मेलों में मनोरंजन के लिए नौटंकी का कार्यक्रम आयोजकों द्वारा किया जाता है लेकिन पुरासी गांव के मेला में रामलीला का मंचन करना एक आदर्श को सूचित कर रहा है।
     पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने मेले में आए हुए आए हुए लोगों को अपनी और पार्टी की तरफ से स्वागत किया तथा पार्टी की रामराज्य लाने की प्रतिज्ञा को दोहराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ