स्वराज प्रवास के अंतर्गत महिला मोर्चा की जिला मंत्री ने लोगों को गिनाई सरकार की उपलब्धियां।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ग्राम स्वराज प्रवास योजना के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी नेपुरासी गांव के राजस्व ग्राम राजा कंस पुर के मजरे कुशिहा के निर्बल बस्तियों में जाकर घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं को समझाया तथा लाभार्थियों एवं लाभ से वंचित लोगों से मुलाकात भी की। 
    आपको बता दें कि, भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी ने गांव की वृद्ध महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुई। महिलाओं ने उन्हें बताया कि, कृषक योग्य जमीनों तो पिछली कल्याण सिंह के सरकार की कृपा से उनका नाम जमीन में जुड़ गया, लेकिन घर में आसांस्कारिक बच्चों के द्वारा रहने की सुविधा नहीं मिल रही हैं। महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी ने उन वृद्ध महिलाओं को आश्वासन दिया की ऐसी महिलाओं को जिनके बच्चे अपने दायित्व का सही निर्वहन नहीं कर रहे हैं उनको कानून और सरकार द्वारा वे सहायता मुहैया कराएंगी।
     वृद्ध महिलाओं ने आगे बताया कि, गांव में स्थानीय राजनीति के कारण कुछ लाभार्थियों के बीपीएल कार्ड  समाप्त करा दिए गए हैं कुछ को तो केवल राशन कार्ड नंबर पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है और कुछ को लाभ से वंचित कर दिया गया है।
      श्रीमती अवस्थी ने इसकी शिकायत प्रशासन से करने का आश्वासन दिया है। आम जनता में भाजपा पार्टी के इस कार्यक्रम से आशा जगी है कि, मौजूदा सरकार के प्रतिनिधि आज उनके दरवाजे तक आए हैं अवश्य ही सरकार की मंशा के अनुरूप सबका विकास होगा।
     संपर्क के  दौरान पार्टी की आंतरिक गुटबाजी भी निखर करसामने आई दोनों गुटों को  एक साथ संवाद कराके संपर्क में साथ लिया गया, इससे संगठन में गतिशीलता आएगी और आम जनमानस को लाभ भी मिल सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ