राजस्व अधिकारियों के आदेश पर भारी पड़ी सरहंगों की सरहंगई।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बसंत कुंवर खेड़ा मजरे रामपुर खास की रहने वाली मूक असहाय एवं विधवा  गूंगा पत्नी स्वर्गीय बद्री अपनी ही जमीन पर कब्जा पाने के अधिकारियों की चौखट के चक्कर काट रही है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि, विपक्षी राजस्व अधिकारियों के आदेश को ताक पर रखकर पीड़िता गूंगा के पुत्र और नाती की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी।
     आपको बता दें कि, दरअसल पीड़िता की कुछ जमीन बछरावां थाना क्षेत्र के पहनासा गांव में हैं। पहनासा गांव के रहने वाले पीड़िता के पुत्र बाबूलाल पुत्र बद्री व चंद्रपाल पुत्र बाबादीन ने तहसील दिवस में एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें पहनासा गांव में स्थित पूर्वजों की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की थी।
     अपर जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार ने पुलिस एवं राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम गठित की थी। टीम में क्षेत्रीय लेखपाल, थुलेंडी चौकी पुलिस व सभी पक्षकारों की उपस्थित में दोनों पक्षों की संयुक्त खाता संख्या गाटा संख्या 1061 स/ 0.4190, 1215 / 0. 2530,1198/ 0.2880,1061स/0.0190,1202/0.1670 कुल 5 किता / 1.1460 को आपस में हिस्से का बटवारा करके समझौता करने के लिए कह दिया गया था। जिसके पश्चात राजस्व विभाग की टीम ने 2 दिसंबर 2019 को मौके पर जाकर जमीन को नाप कर सभी रिश्तेदारों को दे दी थी।
      किंतु 3 दिसम्बर को जब पीड़िता गूंगा का पुत्र बाबूलाल और नाती सोनू व सियाराम पुत्र चंद्रापाल जमीन पर ट्रैक्टर लेकर गेहूं बोने गया तो उसके विपक्षी राकेश कुमार, सुरेश कुमार, उमेश कुमार, दिनेश कुमार ने लाठी-डंडों से सियाराम, सोनू की जमकर पिटाई कर दी। जिसके पश्चात पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर विपक्षियों के खिलाफ 323, 504, 506 सहित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
      पुलिस ने मौके पर जाकर पीड़ित पक्ष को कब्जा दिला दिया था। किंतु सरहंग विपक्षियों ने तीन नंबरों में से सिर्फ दो नंबरों पर ही पीड़ित पक्ष को कब्जा दिया। एक नंबर पर जबरन मटर बोकर फिर से कब्जा कर लिया। पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी से कब्जा दिलाए जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ