रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली; शिवगढ़ क्षेत्र के खजुरों गांव के रहने वाले समाजसेवी बाबू छत्रपाल सिंह ने विगत वर्षों की भांति अपनी मां शैला देवी, पिता अवधेश सिंह की स्मृति में शुक्रवार को शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव में पूर्व प्रधान गीता सिंह के दरवाजे अपने बड़े भाई बाबू आनंद सिंह के साथ भवानीगढ़ ग्राम पंचायत के 90 बेसहारा, असहाय, गरीबों एवं बृद्धों को कम्बल देकर फिर से मानवता की एक मिसाल पेश कर दी है।
आपको बता दें कि, बाबू छत्रपाल सिंह ग्रीन फील्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज बछरावां एवं शैल अवधेश पब्लिक हाई स्कूल खजुरों के प्रबंधक है जोकि, शिक्षा की ज्योति जलाकर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का भविष्य संवार रहे हैं।
विदित हो कि, बाबू छत्रसाल विगत 8 वर्षों से अपनी माता शैला देवी, पिता अवधेश सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष करीब 500 से अधिक गरीब, बेसहारा एवं वृद्धों को अपने पास से कम्बल वितरित करने के साथ ही सोलर लाईटें, इंडिया मार्का हैंडपंप लगवा कर सच्ची समाज सेवा करते चले आ रहे हैं।
कम्बल पाने वाली छेदाना, सावित्री, वाहिदा, खैरुनुसा, चंद्रकला, ज्ञानवती, शिवकुमारी, राजपती, कल्पना, कलावती, कन्हैया सिंह, श्रीराम, रामखेलावन, पुष्पा देवी, रामनारायन, शिवपती,धन राजा, चंद्रकला, सुमेर सिंह, वाहिद अली सहित गरीब बृद्धों ने कम्बल पाकर बाबू छत्रपाल सिंह व उनके बड़े भाई बाबू आनंद सिंह को खूब दुआएं दी। बाबू छत्रसाल सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि, वे प्रत्येक वृद्ध में अपने माता-पिता की छवि महसूस करते है। गरीबों एवं वृद्धों की सेवा करके उन्हें जो सुखद अनुभूति होती है उसे वे बयां नहीं कर सकते। उन्होने अंत में कहा कि, सही मायने में गरीबों दीन दुखियों एवं वृद्धों की सेवा ही सच्ची सेवा है।
इस अवसर पर कम्बल वितरण संयोजक पूर्व प्रधान पति लल्लन सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, जगत बहादुर सिंह, कन्हैया सिंह, हरिश्चंद्र फौजी, शिवप्रसाद सिंह, बेचा शर्मा, वीरू ,अयोध्या गुप्ता,संकटा लोधी, मोहम्मद साजिद अली सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ