एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक तीनों पैथियों का संगम एक साथ देखने को मिला
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय नगर क्षेत्र में संत गाडगे भवन शिवगढ़ रोड पर रजक कल्याण समिति के द्वारा सर्व समाज के स्वास्थ्य लाभ के लिए एक निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन कर दवाओं का वितरण किया गया। चिकित्सा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत मौजूद रहे।
आपको बता दें कि, इस मौके पर विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि, इस तरह के आयोजन से समाज के निचले तबके को अत्यधिक लाभ मिलता है और बाबू जी द्वारा किया जा रहा यह आयोजन सराहनीय है।
विदित हो कि, समिति द्वारा प्रतिवर्ष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें दूरदराज के गांव से हजारों लोग अपने इलाज के लिए आते हैं। रजक कल्याण समिति एवं एसजीएस स्कूल के संस्थापक शिव पलटन बाबूजी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद बछरावां में समाज सेवा के लिए एसजीसस पब्लिक स्कूल की स्थापना की एवं समाज सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों को प्रतिवर्ष आयोजित करके जनता की सेवा कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि, समाज सेवा करने के बाद दिल को जो सुकून मिलता है वह किसी और कार्य करने से नहीं मिलता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में के एन सिंह निदेशक आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाएं उत्तर प्रदेश मौजूद रहे।
इस शिविर में तीनों पैथी एलोपैथिक,आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक के चिकित्सक अपनी-अपनी औषधियों व दवाओं के साथ मौजूद रहे। शिविर मे सामान्य रोग, बाल रोग, स्त्री रोग, सर्जरी, नाक कान गला रोग, दन्त रोग, पथरी, बवासीर, गठिया, तथा जोड़ों से संबंधित रोग व अन्य जटिल रोगों के साथ-साथ स्वास्थ्य संरक्षण संबंधित परामर्श तथा निशुल्क दवाइयां व औषधियां वितरित की गई, साथ ही शिविर में आए हुए रोगियों की शुगर तथा ब्लड प्रेशर की जांच मुफ्त में की गई।
शाम तक शिविर में लगभग 2500 रोगियों का परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद होने के कारण शिविर में काफी भीड़ उमड़ रही थी। एलोपैथिक चिकित्सा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां के प्रभारी डॉ एके जैसल अपनी टीम के साथ कैंप में उपस्थित रहे साथ में जिला अस्पताल रायबरेली से विशेषज्ञ फिजीशियन डॉक्टर बीरबल भी मौजूद रहे।
आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार कुरील व स्थानी आयुर्वेदिक चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर सुरेश कुमार, डॉक्टर अमित सोनी व डॉक्टर नवीन सोनी एवं जगतपाल अपनी पूरी टीम के साथ शिविर में आए हुए मरीजों का इलाज मुस्तैदी से करते रहे।
वहीं होम्योपैथिक चिकित्सा के लिए डॉक्टर सुनील तिवारी, डॉक्टर आशीष वर्मा व डॉक्टर शैलेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ डटे रहे। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज की भी उपस्थिति रही, जिसमें डॉक्टर शशि कुमार, डॉक्टर विक्रम सिंह सोनकर, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शिविर में मरीजों के इलाज के लिए मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त चिकित्सा शिविर में डॉक्टर सुनील कुमार, डॉक्टर वैभव कांति एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई इटावा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
इस शिविर के द्वारा सभी तरह की चिकित्सा पद्धतियों का इलाज एक ही जगह देखने को मिला। शिविर में आए डॉक्टरों की टीम से बात करने पर उन्होंने बताया कि, शिविर के माध्यम से लोगों को स्वस्थ्य जीवनशैली के गुर भी सिखाए जा रहे हैं, जीवनशैली में सुधार व खान-पान पर नियंत्रण कर दवाओं को और असरकारक बना सकते हैं। धीरे-धीरे दवाओं की खुराक व मात्रा में भी कमी लाई जा सकती है। इस विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन में राजकुमार दिवाकर, ललित कुमार दिवाकर, बृजेश वर्मा, अनिल कुमार दिवाकर, राम मनोहर, परशुराम, डॉ अजय कुमार, मनोज दिवाकर, पूर्व विधायक हरदेव एवं ओंकार का योगदान सराहनीय रहा। शिविर में आए हुए लोगों के नामांकन व इलाज की व्यवस्था आयोजक मंडल के द्वारा बहुत ही सुचारू रूप से की गई थी जिसकी सराहना समूचे क्षेत्र में हो रही है।

0 टिप्पणियाँ