बछंरावा क्षेत्र के मालवीय रहे मुंशी चंद्रिका प्रसाद-रामनरेश रावत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: दयानंद बछरावां पीजी कॉलेज के संस्थापक कर्म योगी मुंशी चंद्रिका प्रसाद गुरुजी के तीसवें निर्वाण दिवस पर दयानंद बछरावां पीजी कॉलेज में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बछरावां विधायक राम नरेश रावत, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  बछरावां नगर पंचायत चेयरमैन शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी, बछरावां पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.रामनरेश यादव एवं कालेज के प्राचार्य डॉ.सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने गुरुजी मुंशी चंद्रिका प्रसाद
की मानवाकृत प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
       आपको बता दे कि, विधायक रामनरेश रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि "गुरु जी महान कर्मयोगी तपस्वी संत महापुरुष थे युगों- युगों तक ऐसे महामानव को समाज याद करता रहेगा " इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि महाविद्यालय को विधायक निधि से पांच लाख रुपए कक्ष निर्माण हेतु दिये जायेगें। कार्यक्रम के अध्यक्ष नगर पालिका चेयरमैन शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी ने कहा कि "गुरुजी मूक जनता की वाणी असहायों के आलंबन थे।
     पूर्व प्राचार्य डॉ. रामनरेश यादव ने गुरुजी के साथ बिताए अपने पल याद करते हुए कहा कि" गुरुजी ने निरंतर सत्य ,देश प्रेम शिक्षा के लिए कार्य किया । वहीं कालेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि "गुरुजी सच्चे संत एवं समाज सुधारक थे जिन्होंने निस्वार्थ भावना से सदैव समाज को कुछ न कुछ देने का काम किया। वह बछरावां के मालवीय एवं गांधी के रूप में जाने जाते थे। ऐसे  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मातृभूमि के सच्चे उपासक बछरावां के जन-जन में समाए हुए हैं। " उत्तर प्रदेश प्रमुख वन संरक्षक पवन कुमार ने अपने सम्बोधन में कहाकि अगर हम मिलजुल कर वन का संरक्षण करें एवं पेड़ लगाएं जो गुरु जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
     इस अवसर पर बीडी सिंह ने गुरु जी को बछरावां का गांधी बताया। भगवान कुमार अवस्थी ने मुंशी चंद्रिका प्रसाद गुरु जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कालेच की चीफ प्रॉक्टर डॉ कल्पना, प्रो उमापति त्रिपाठी,प्रो के.बी. गौड़ ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण एवं बुके देकर के स्वागत किया। इस अवसर पर जिला वन अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, एवं उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
      इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित रोवर /रेंजर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गए । रेंजर प्रभारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव एवं डॉ. विष्णु चंद्र श्रीवास्तव ने प्रमाण पत्र वितरण में योगदान दिया ।
 कार्यक्रम का सफल संचालन एनसीसी कैडेट दामिनी एवं पूजा यादव ने किया।
       इस अवसर पर जिला वन अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, उच्चाधिकारी सहित भारी संख्या में रोवर्स रेंजर्स मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ