रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गूढ़ा ग्राम पंचायत के झमई गांव में बैक करते समय पिकअप ने महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर महिला एवं उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक झमई खेड़ा गांव के रहने वाले अभय कुमार की पत्नी सुमन (25) अपने ससुर के घर मोबाइल फोन चार्जिंग में लगाकर अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री अंशिका को गोदी में लेकर अपने घर के लिए जा रही थी। तभी बैक करते समय पिकअप ने महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी टक्कर से महिला एवं उसकी मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें एंबुलेंस द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मां बेटी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात सीएचसी शिवगढ़ से दोनों को रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा जिन्हें सीएचसी बछरावां ले जाया गया। बछरावां से भी मां बेटी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाने पर मां बेटी की हालत में सुधार न होता देख,डॉक्टरों ने दोनों को राजधानी लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना के शिकार महिला के ससुर भागीरथ ने बताया कि झमई खेड़ा गांव के रहने वाला पिकअप चालक पवन कुमार पुत्र मातादीन पिकअप को तेजी से बाइक करके लाया और उसकी बहू को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर उसकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ