210 एकल विद्यालयों ने स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिन राष्ट्रीय युवा एकता दिवस के रूप में मनाया।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती रायबरेली इकाई द्वारा शिवगढ़, महराजगंज, बछरावां, अमावां, राही, गुरबक्शगंज, जगतपुर के सातों संच सहित 210 एकल विद्यालयों में राष्ट्रीय युवा एकता दिवस के रूप में मनाई गई।
       आपको बता दें कि, राष्ट्रीय युवा अंचल रायबरेली के सात संच मे स्वामी विवेकानंद जी का कार्यक्रम एंव एकल सप्ताहिक पाठ को कराया गया। जिसमें बच्चों द्वारा प्रभात फेरी, खेल-कूद सभी विद्यालयों में आचार्यों द्वारा कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संच प्रमुख द्वारा करवाया गया।
      यह जानकारी अंचल प्रशिक्षण संतोष कुमार द्वारा दी गई। जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ क्षेत्र के शिवली, बैंती, जयचंदपुर, तरौजा, खजुरो, कसना, सीवन, पड़रिया सहित 30 एकल विद्यालयों में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई।
     विदित हो कि, इसी दौरान एकल विद्यालय शिवली में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवगढ़ संच प्रमुख भद्रपाल सिंह एवं धर्मेन्द्र पाल ने की। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में संच प्रमुख जितेन्द्र सिंह स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, युवा वहीं है जो दुर्गुणों से दूर रहकर अनीति से विद्रोह करता है।
    इसी क्रम में आचार्या अनीता देवी ने भी स्वामी जी के जीवन का चित्रण किया और कहा कि, उठो जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। इस अवसर पर समाज सेवी उमेश गौतम ने विद्यालय के सभी बच्चों को किताबें भेंट की।
      कार्यक्रम में शिवली प्रधान संतोष कुमार, ग्राम प्रमुख राम चन्द्र चौरसिया, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, सुशील वर्मा, इश्हाक (बक्नू), सत्यम कनौजिया, सुमित शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ