रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली/बछरावां: फतेहपुर लखनऊ बाईपास पर गजियापुर के निकट एक अज्ञात वाहन ने शौच के लिए जा रहे युवक को पीछे से ठोकर मार दी जिससे वह मौके पर ही गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक राजीव कुमार पुत्र रामकुमार सुबह अपने घर से शौच के लिए लखनऊ बाईपास पर निकला था तभी अचानक लखनऊ की तरफ से आ रहे वाहन ने राजीव को ठोकर मार दी ठोकर लगने के बाद राजीव गंभीर अवस्था में घटनास्थल पर ही गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं ठोकर मारने के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया। घटना घटित होने के करीब 1 घंटे बाद राहगीरों द्वारा जब ग्रामीणों को सूचना हुई तो, ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक राजीव की मौत हो चुकी थी। लोगों ने राजीव की पहचान कर उनके घर वालों को सूचना दी। घरवालों के पहुंचते ही कोहराम मच गया।
आनन फानन लोगों ने स्थानीय थाने में सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया है कि, जानकारी हुई है तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ