रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: 31वां में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मथुरा महानगर के भूतेश्वर चौराहे पर एक जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही जिन फोर व्हीलर वाहन पर सीट बेल्ट, टू व्हीलर वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं लगा रखे थे उन्हे गुलाब का फूल भेंट करके सीट बेल्ट और हेलमेट लगाने का अनुरोध किया गया। जिससे वह भविष्य में सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें। जिन लोगों ने हेलमेट और सीट बेल्ट लगा रखे थे उन को चॉकलेट देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। जिससे दूसरे लोग भी प्रेरित हो सके।
आपको बता दें कि, सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यातायात अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह रहे, जिन्होंने लोगों को पंपलेट देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की बात कही। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज मिश्रा ने कहा कि, हम लोग आज अपने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। जिससे आए दिन होने वाले सड़क हादसे कम किए जा सके।
वहीं ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि, सड़क हादसे जागरूकता से ही कम किए जा सकते हैं। इसीलिए आज जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया है। इसके लिए उन्होंने आए हुए सभी लोगों को बधाई दी। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा कि, यातायात नियमों के लिए महिलाओं को भी अब जागरूक होना पड़ेगा। महिलाएं अपने परिवार को जागरूक करें, जिससे सड़क हादसे कम हो सके।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव मनीष दयाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीओ ट्रैफिक विनय कुमार चौहान, पार्षद रश्मि शर्मा, आरबी चौधरी, मुकेश शर्मा, रेखा शर्मा, कु नीतू यादव, मंजू शर्मा, कुमारी रिंकी शर्मा, शिवानी चौधरी, हेमंत अग्रवाल, सुरेश चंद गुप्ता, हरी बाबू सम्राट, राहुल शर्मा, अभय चतुर्वेदी, सुरेंद्र शर्मा, सौरव यादव, निखिल अग्रवाल, गुंजन चौबे समेत परिवहन विभाग यातायात के पुलिसकर्मियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

0 टिप्पणियाँ