संपूर्ण समाधान दिवस में आए 43 शिकायती पत्रों में मात्र 3 का मौके पर निस्तारण।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील दिवस में आई हुई शिकायतों का समय के अंदर निस्तारण करना सुनिश्चित करें अन्यथा निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। यह उद्गार आज तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह व्यक्त कर रहे थे।
       बताते चलें कि, तहसील दिवस में कुल 43 शिकायती पत्र आए जिसमें तीन शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व के 18, पुलिस विभाग की 6, विकास विभाग के 6, आपूर्ति विभाग का 1,  विद्युत विभाग के 6 व अन्य 6 शिकायती पत्र आये।
      इस मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक हरेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी आशीष श्रीवास्तव सहित समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ