चुनाव के समय भाजपा माइंड हाईजैक कर लेती है-राजेश यादव।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़,रायबरेली: बछरावां विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला के 65 वें जन्मदिन पर शिवगढ़ क्षेत्र के बांदा बहराइच हाईवे पर स्थित विनय फेब्रिकेशन प्रांगण में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं महा खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया। सपा जिला अध्यक्ष राम बहादुर यादव की अध्यक्षता में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं महा खिचड़ी भोज में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बाराबंकी से विधान परिषद सदस्य राजेश यादव उर्फ राजू को प्रतीक चिन्ह के रूप में साइकिल देकर भव्य स्वागत किया गया। 
      आपको बता दें कि, मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित एमएलसी राजेश यादव उर्फ राजू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी काम पर नहीं बात करना चाहती, नौजवान, बेरोजगार, किसान, जीडीपी पर नहीं बात करना चाहती। वह सिर्फ देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्रवाद, धर्म, एनआरसी, सीएबी, सीएए के मुद्दे की बात करती है। भाजपा बेहद शातिर है जो चुनाव के समय तरह-तरह के मुद्दे लेकर सभी का माइंड हाईजैक कर लेती है।
        श्री यादव ने भाजपा सरकार की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि, जिस तरह से हिटलर ने अपने शासनकाल में रेडियो स्टेशनों पर कब्जा कर लिया था और जो वह चाहता था वही रेडियो स्टेशनों पर प्रसारित होता था। उसी तरह आज भाजपा सरकार ने मीडिया पर कब्जा कर लिया है जो वह चाहती है। वही मीडिया पर दिखाया जाता है और वही मीडिया द्वारा प्रकाशित और प्रसारित किया जाता है। भाजपा राष्ट्रवाद का झूठा राग अलाप कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जैसे पदों को अपनी जागीर समझती है।
     श्री यादव ने कहा कि, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि, देश का संविधान लागू होने के बाद राजा रानी पेट से नहीं बल्कि जनता के बीच से पैदा होगा। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, भाजपा सरकार में देश का बहुत बुरा हाल है। मोदी और योगी सरकार को अपनी बपौती समझती है। ऐसा लगता है कि, देश की आजादी मोदी, योगी और अमित शाह ने दिलाई है। जिस तरह से झूठ बोलकर गद्दी पर बैठे हैं, इन्हें आने वाला वक्त बताएगा।
      उन्होंने आगे कहा कि, अखिलेश सिंह यादव ने देश की जनता से आवाहन करते हुए कहा है कि, देश के नौजवानों, किसानों, बेरोजगारों खड़े हो जाओ और भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंको, इसी में तुम्हारा और देश का हित है। 
     वहीं पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने अपने जन्मदिन पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि, अखिलेश सिंह यादव के एक आवाहन पर 2022 में जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। 2012 से 2017 तक पूर्व सीएम अखिलेश सिंह यादव के शासनकाल में अकेला ने 16 अरब 93 करोड की सड़कें, आईटीआई कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, अग्निशमन केंद्र, 220 का पावर हाउस, 33 केवीए के दर्जनों पावर हाउस बनवाने का काम किया। श्री अकेला ने अपने संबोधन के दौरान आगे कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने छात्रों के लिए लैपटॉप, बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्या धन, 108 102 एंबुलेंस सेवा, समाजवादी पेंशन योजना, लोहिया आवास, डायल यूपी 100 सहित दर्जनों महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई। भाजपा सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव द्वारा कराए गए कामों में फीता काटने और उद्घाटन करने एवं नाम बदलने का काम कर रही है।
      वहीं इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित बाराबंकी से पूर्व सांसद राम सागर रावत, सलोन की पूर्व विधायक आशा किशोर, महिला जिला उपाध्यक्ष शीला सिंह, बाराबंकी से महिला अध्यक्ष सोनी यादव, रायबरेली नगर पंचायत से पूर्व अध्यक्ष इलियास खान, बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज, वरिष्ठ सपा नेता डॉ माताफेर सिंह, डब्बू सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, शैलेंद्र सिंह advocate उर्फ सिंपल, हरि करन सिंह प्रधान, संत कुमार चौधरी  प्रधान प्रतिनिधि, युवा सपा नेता सुधीर साहू, सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव, बछरावां ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला, जिला उपाध्यक्ष माताफेर सिंह, सभासद शकील मंसूरी, श्याम जायसवाल, रामपाल सिंह, अंकित, अंकित वर्मा, उमाशंकर चौधरी, छोटू वर्मा, महेंद्र वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि गंगासागर पांडे, बेचेलाल चौधरी सहित वक्ताओं ने 2022 में पूर्व विधायक रामलाल अकेला को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जिताने की अपील की। 
       वहीं इस मौके पर राष्ट्रीय आल्हा मंडल की मशहूर आल्हा गायिका नैना देवी ने आल्हा के माध्यम से भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ